सोनभद्र

बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन


बभनी /सोनभद्र(अजीत पांडेय)

बभनी बाजार में स्थित शिव मंदिर परिसर में दिन सोमवार से 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ । यह योग प्रशिक्षण शिविर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के निर्देश पर शुरू हुआ है योग प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ,और विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल केश कुशवाहा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया । योग प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन बात रोग से संबंधित योग दिनचर्या ,और भोजन पर चर्चा हुई ।सुबह यह प्रशिक्षण शिविर 5.30 से 7.30 तक दो घंटे चला ।योग प्रशिक्षण शिविर में ॐ उच्चारण से शुरू हुआ हरिद्वार योग पीठ आए स्वामी योगा प्रसाद महराज ने वात से संबंधित रोग जैसे मधुमेह ,जोड़ो का

दर्द ,साइटिका पर विस्तार से चर्चा किया गया।शिविर में ध्यानात्मक आसान पद्मासन का अभ्यास कराया गया इस आसान से मन को शांति मिलती है।शवासन से शरीर की थकान दूर होती है सूर्य नमस्कार ,भुजंगासन से शरीर स्वस्थ और मजबूत होता है।इसके अलावा सर्वागासन ,हलासन और शवासन का अभ्यास कराया गया ।इन सभी आसान से जोड़ो का दर्द ,कमर दर्द जैसी समस्याओं से निजाद मिलती हैं।धीमी गति वाले योगासन और प्राणायाम

नियमित रूप से करना चाहिए यह प्रशिक्षण शिविर शाम को 7 से 8 बजे तक भी चलेगा । प्रशिक्षण शिविर में डॉ हीरालाल ,मिथिलेश ,सुनील कुमार ,वरुण कुमार, कन्हैया लाल,सुजीत कुमार ,अमित कुमार, सूर्यकांत ,मुनेश्वर जायसवाल ,सहित बड़ी संख्या में पुरुष ,बच्चे महिलाएं उपस्थित रहे ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर सोनभद्र मे दर्जनो पुलिसकर्मी हुये इधर से उधर सेवा संकल्प अभियान में लगे विभिन्न विभागों के स्टाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी
Download App