सोनभद्र

नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर्जन प्रोजेक्ट

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर को मिलेगी आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट की सुविधा, समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड ने किया भूमि पूजन

ओबरा(राकेश अग्रहरि) स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत आदर्श नगर पंचायत ओबरा में सीवेज प्रबंधन और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शनिवार को 6.7 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) एवं नाला डायवर्सन कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। करीब 22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के पूरा होने के बाद नगर की जल निकासी एवं सीवेज प्रबंधन व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड मौजूद रहे। वहीं आदर्श नगर पंचायत ओबरा की नगर अध्यक्ष चांदनी देवी के मार्गदर्शन में नगर पंचायत के सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

गीतांजलि पेट्रोल पंप से थर्मल पावर प्रोजेक्ट के नाले तक होगा कार्य

परियोजना के प्रोजेक्ट इंचार्ज वीर पाल सिंह ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना के तहत गीतांजलि पेट्रोल पंप के निकट स्थित नाले से थर्मल पावर प्रोजेक्ट के नाले तक नाला डायवर्सन का कार्य किया जाना है। इस परियोजना में 6.7 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी प्रस्तावित है।
परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, मिर्जापुर की कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने बताया कि परियोजना का कार्य अयोध्या की संस्था मैसर्स पवन कुमार सोनी को मिला है।

नगर की स्वच्छता और सीवेज व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

6.7 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के निर्माण से नगर क्षेत्र से निकलने वाले सीवेज के वैज्ञानिक तरीके से उपचार की व्यवस्था विकसित होगी। वहीं नाला डायवर्सन कार्य से जल निकासी व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। परियोजना को स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के उद्देश्यों से जोड़कर देखा जा रहा है।

जल निगम के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम में जल निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार चौधरी, सहायक अभियंता राज कुमार पटेल एवं जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस दौरान श्रवण पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, उमेश सिंह पटेल, राम निवास तोमर, मनोज सिंह, सतीश पाण्डेय,शिशिर शर्मा, सुनील मिश्रा,राकेश मिश्रा, विकास सिंह, दशरथ शुक्ला, सरिता सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेश यादव,संजय कनौजिया, अजीत कन्नौजिया,आदर्श सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार
Download App