सोनभद्र

हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद में शुक्रवार को कर्मचारी वर्ग के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर्मचारी विकास केंद्र में किया गया। प्रतियोगिता का विषय “ऊर्जा क्षेत्र में राजभाषा हिन्दी की भूमिका : एनटीपीसी के संदर्भ में” रखा गया, जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिन्दी भाषा के प्रति अपनी रुचि एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति का परिचय दिया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों को राजभाषा हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करना तथा कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने ऊर्जा क्षेत्र में हिन्दी की भूमिका, राजभाषा के रूप में हिन्दी के महत्व तथा एनटीपीसी में हिन्दी के प्रभावी प्रयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
एनटीपीसी रिहंद में 14 से 28 सितंबर 2026 तक हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से राजभाषा हिन्दी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा दैनिक एवं कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक
Download App