सोनभद्र

सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

— गहरे पानी में समाया किशोर, बाहर निकालने तक जा चुकी थी जान, घटना से परिवार में मचा कोहराम।

मारकुंडी,सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के महुआंव खुर्द स्थित सलखन माइनर की नहर में शनिवार को स्नान करने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों के अनुसार अंकुश यादव पुत्र अमरेश यादव ( उम्र लगभग 16 वर्ष) निवासी महुआंव खुर्द, थाना चोपन, साइकिल से नहर में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह नहर के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घटना देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान
Download App