सोनभद्र

सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 62वां स्थापना दिवस, सैकड़ों सनातनी हुए शामिल

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल)
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को कोन पंचमुहान के पास स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय पर संगठन का 62वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, हिंदू समाज की एकजुटता और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की पहचान है, जिसकी रक्षा और संरक्षण के लिए समाज को संगठित एवं जागरूक रहना आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा हिंदू समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने सनातन धर्म से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपसी भेदभाव को दूर कर सभी को मिलकर समाज और संस्कृति की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए।
समारोह में विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी कुमार जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्र,काशी प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन, प्रांत धर्मप्रसार प्रमुख काशी प्रांत नरसिंह त्रिपाठी, जिला मंत्री हरिशंकर वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य, संगठन की भूमिका तथा समाज में सेवा और जागरूकता के कार्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को सनातन संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता से ही आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ा जा सकता है।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान, प्रखंड अध्यक्ष चोपन अजय,प्रखंड मंत्री सोनू,जिलाउपाध्यक्ष संतोष,प्रखंड संयोजक हृदय निवास पांडेय, प्रखंड मंत्री वीरेंद्र गुप्ता,सुशील चतुर्वेदी,सुनील मिश्रा समेत विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों सनातनी मौजूद रहे। समारोह के दौरान संगठन के स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र
Download App