कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में मंगलवार को सिंचाई को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बताया जाता है कि खेत में सिंचाई को लेकर बीते कई महीनों से आपसी कहा सुनी अक्सर होता रहा। मंगलवार को विद्युत वायर उतारने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट में सन्तोष मौर्य पुत्र सालिक निवासी डूमरडीहा ने कमला पति मिश्रा 65 पुत्र स्व बेचन मिश्रा निवासी केवटी थाना बबुरी जिला चंदौली को कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। लहूलुहान हालत में कमलापति मिश्रा लड़खड़ाते हुए किसी तरह जान बचाकर खतों में अधमरा हालात में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने खून से लथपथ स्थित में देखते ही सीएचसी दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जानकारी अनुसार कमलापति मिश्रा व संतोष मौर्य दोनों आधे उपज के कांटेक्ट (अधियारा) पर खेती करते थे। दोंनो किसान विद्युत वायर उतारने को लेकर झगड़ा करने लगे। उसी बीच जमकर मारपीट हुई। घायल बुजुर्ग बीते दो साल पहले से खेती कर रहा है। उसी समय से सन्तोष मौर्य अक्सर कमलापति मिश्रा से झगड़ा करता रहता था। मंगलवार को हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पुलिस आरोपी सन्तोष मौर्य को खून से लथपथ हालात में कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है।



