बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)स्थानीय बीजपुर बाजार के सब्जी मंडी में प्रत्येक वर्ष की भांति होने वाले दुर्गा पूजा और रामलीला को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार की शाम सुरेंद्र अग्रहरि की अध्यक्षता में श्री राम चौक पर एक बैठक कर कमेटी का गठन किया। बैठक में उपस्थिजनों ने पूर्व के कमेटी से आय व्यय का ब्यौरा लिया तत्पश्चात सब कुछ सही पाए जाने पर पूर्व अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह उर्फ बग्गा ने बृज किशोर मोदनवाल उर्फ पप्पू को अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा की जिसका सभी ने एक स्वर से ताली बजाकर समर्थन किया।वही कोषाध्यक्ष बिनोद गर्ग को जिम्मेदारी दी गई,उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह व पंकज मिश्र को बनाया गया

।महा मंत्री रबींद्र गुप्ता ,संरक्षक गिरजा शंकर पांडेय, सीताराम शर्मा,यशवंत सिंह,सुरेंद्र अग्रहरि,उपेंद्र प्रताप सिंह, जयराम शर्मा,लल्लन सिंह,जुगल किशोर तिवारी,रामाज्ञा सिंह,बिजेंद्र पकुमार उर्फ बग्गा सिंह,बीरेंद्र गुप्ता को संरक्षक बनाया गया जो पूजा समिति के कार्य कुशलता व अन्य गतिविधियों की देख रेख करेंगे।पूजा और रामलीला में किसी तरह के कार्य में व्यवधान न हो उसके लिए सक्रिय सदस्यों को रखा गया है।
इस अवसर पर राजेंद्र गुप्ता, रामायण प्रसाद, राम प्रभु, सतीश जायसवाल, दीपक बंसल, विक्रम जायसवाल, शिव गुप्ता, अजय गुप्ता, सौरभगुप्ता मनोज सोनकर समेत बाजार के दर्जनों व्यवसायी, समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।



