सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)एनटीपीसी परिसर स्थित कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम) में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य गणेश पूजा का आयोजन किया गया। गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय श्रद्धालुओं तथा उनके परिजन श्रद्धा, समर्पण एवं उत्साह से शामिल हुए।
परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक संजय असाटी एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। आज के पूजन कार्यक्रम में यजमान की भूमिका महाप्रबंधक (ओएंडएम) प्रणय कुमार नायक एवं उनकी धर्मपत्नी वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्षा रश्मि मोहंती ने बड़े हीं भक्ति भाव से निभाया। विद्वान पंडित रामजी द्विवेदी ने मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तदुपरांत आरती में महाप्रबंधक (मेंटिनेंस) हेमेश कुमार वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एन.एस.कोरंगा, महासचिव अपर महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई, अपर महाप्रबंधक सिद्धार्थ, अनिल कुमार, संजय कुमार, पी लक्ष्मी, चैतन्या, रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, उपमहाप्रबंधक जी.सी.साहु, रोजालीन साहु, उपप्रबंधक मानव संसाधन रोशन कुमार सहित अनेकानेक विशिष्टजनों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
पूजा के दौरान परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेशजी से परिवार, संस्थान एवं क्षेत्र की सुख,शांति, समृद्धि एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसी के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी सी साहु ने बताया कि यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान पूजन-अर्चन, आरती एवं स्थानीय कलाकार उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा, पंकज कश्यप आदि के द्वारा आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ भजन-कीर्तन चलता रहेगा।16 सितंबर 2026 की शाम को गणपति महाराज की प्रतिमा का विधि-विधान एवं ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धाभाव से विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को लेकर कर्मचारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब 1.10 करोड़ के गाजा के साथ 2 तस्कर को धर्मेंद्र सिंह और एसओजी ने किया गिरफ्तार एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती
Download App