सोनभद्र

बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) बेसिक शिक्षा विभाग ने अगस्त माह की विकासखंडवार प्रशासनिक एवं शैक्षणिक समीक्षा वरीयता सूची जारी कर दी है। जिला कार्ययोजना प्रगति निगरानी पटल के अनुसार अगस्त में जिले का औसत प्राप्तांक 66.65 प्रतिशत रहा। कोन विकासखंड 77.58 अंक के साथ प्रथम, चोपन दूसरे और बभनी तीसरे स्थान पर रहा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को बधाई दी। कोन के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार, चोपन के लोकेश कुमार मिश्र और बभनी के सुनील कुमार को विशेष रूप से सराहा गया।वहीं करमा, दुद्धी और नगवां का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा। ये क्रमशः आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर रहे। निपुण भारत अभियान के तहत अधिगम स्तर एवं मूल्यांकन में कोन और चोपन आगे रहे। छात्र नामांकन एवं प्रोन्नति में बभनी, चतरा और कोन ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। विद्यालय संस्कृति से जुड़े दैनिक प्रार्थना सभा और समय-सारणी अद्यतन जैसे मानकों में सभी विकासखंडों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अप्रैल से अगस्त तक जिले के प्रदर्शन में 27.62 अंकों का सुधार हुआ है। अप्रैल में जिले का औसत 39.03 अंक था, जो अगस्त में बढ़कर 66.65 हो गया। कोन ने अप्रैल, मई, जुलाई और अगस्त में लगातार प्रथम स्थान बनाए रखा। वहीं चोपन ने अप्रैल से अगस्त के बीच 34.37 अंकों की सर्वाधिक संचयी वृद्धि दर्ज की। नगवां की स्थिति सबसे चिंताजनक रही। अप्रैल में दूसरे स्थान पर रहा नगवां अगस्त में खिसककर अंतिम पायदान पर पहुंच गया। इसकी कुल वृद्धि भी महज 17.47 अंक रही। बीएसए ने पिछड़े विकासखंडों के कमजोर संकेतकों की समीक्षा कर प्रदर्शन में सुधार लाने पर जोर दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहे आरंगपानी-चैरी के ग्रामीण, 112 और 108 तक नहीं लगता फोन बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा...
Download App