सोनभद्र

जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

दुद्धी,सोनभद्र-(मदन मोहन तिवारी )तहसील मुख्यालय पर रविवार की शाम आस्था का भारी जन सैलाब भगवान श्री कृष्ण के डोला जुलुस में उमड़ पड़ा| हर गली मोड़ से दही हांडी से सराबोर भक्तों का रेला सड़क पर निकला तो दुद्धी में मथुरा वृंदावन की झलक लोगों को दिखनी शुरू हो गई | डोला जुलुस में शामिल लोग हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की,हरी बोल सरीखे गगन भेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे| उधर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता व सीओ विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में कोतवाल वीपी सिंह ने आधे दर्जन थानों की फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी| जबकि जुलुस के आगे व पीछे भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानो को भी लगाया गया था|
शाम करीब चार बजे के बाद तहसील मुख्यालय का वातावरण पूरी तरह से श्रीकृष्ण के जयकारे से भक्तिमय हो गया। संकट मोचन मन्दिर के पास युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा बाँधी गई तीन मटकी को फोड़ने के लिए गोविंदाओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हरिबोल के नारे के साथ दर्जनों युवाओं की टोली मटका फोड़ने के लिए बार- बार प्रयास किया। इसके पश्चात मां काली मन्दिर में प्रतिष्ठापित प्रतिमा डोला जुलुस में आगे बढ़ी तो उसके पीछे करीब तीन दर्जन डोला सीधे खेल मैदान पर एकत्र हुई। इसके बाद जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल व महामंत्री दीपक शाह,रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि व महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में डोला जुलुस आगे का यात्रा तय करने के लिए सड़क एक कतार में निकली|

जो मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीधे बीड़ी पत्ता गोदाम तक गई। वहां से वापस हो रहे डोला जुलुस में शामिल भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकियों को लोग अपने दरवाजे के समीप रोक कर उनका पूजन आदि कर धन्य धान्य हो रहे थे। टाउन क्लब मैदान पर भी दही हांडी मटका फोड़ प्रतिस्पर्धा का आयोजन विहिप और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से किया था| जिसे फोड़ने के लिए गोविन्दाओं की विभिन्न टोली घंटों मशक्कत करती रही| डोला जुलूस में चंद्रिका प्रसाद आढ़ती, चेयरमैन कमलेश मोहन,दिलीप पांडेय,दिनेश अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, दिनेश आढ़ती,कमल कानू, अजीत सिंह समेत श्रीरामलीला कमेटी एवं अन्य धार्मिक संस्थाओं से जुड़े दर्जनों संभ्रांतजनों ने अपना-अपना अमूल्य योगदान दिया।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित अवैध गाजा तस्करी के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार गोवंश तस्करी से अर्जित अवैध धन से निर्मित 37.50 लाख के मकान को अखिलेश मिश्रा ने किया कुर्क
Download App