सोनभद्र

ओबरा बाँध के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों में सतर्कता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को किया गया जागरूक

एसडीएम,सीओ के नेतृत्व में सतर्कता बरतने की ग्रामीणों से की गई अपील

ओबरा(सोनभद्र)।

रिहंद डैम के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने कारण कभी भी रिहंद डैम के फाटक खुलने की संभावना के मद्देनजर ओबरा बाँध के जलस्तर में वृद्धि एवं आवश्यकतानुसार गेट खोले जाने की संभावना के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर लोगों को सतर्क एवं जागरूक किया गया। इसी क्रम में एसडीएम ओबरा रवि पासवान,सीओ प्रभात राय व थाना प्रभारी सदानंद राय द्वारा ग्राम खैरटिया में प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों को एकत्रित कर बढ़ते जलस्तर, संभावित जलप्रवाह एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई।

साथ ही थाना क्षेत्र के चकाड़ी ग्राम में ग्रामीणों को संभावित जलप्रवाह से बचाव की देते हुए आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया और सतर्कता बरतने की अपील की गई।स्थानीय नागरिकों से नदी, तटवर्ती एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, बच्चों को ऐसे स्थानों पर न जाने देने तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी सूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।इस दौरान लेखपाल अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित जर्जर बिजली तार व पोल बदलने और विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग तालाब में डूबने से युवक की मौत गांव में पसरा मातम वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले मुआवजे की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन
Download App