सोनभद्र

वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव में सोमवार को सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, लोहरा निवासी संतोष चौहान का पुत्र विक्की (10) सोमवार को ग्राम लोहरा स्थित कमल कुंज ढाबे के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर करीब 2:20 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और मार्ग पर आवागमन बाधित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब 2:25 बजे मार्ग से हटाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित जर्जर बिजली तार व पोल बदलने और विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग तालाब में डूबने से युवक की मौत गांव में पसरा मातम वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले मुआवजे की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन
Download App