प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया

अनपरा/सोनभद्र प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया।
उर्मिला देवी पत्नी ब्रजनाथ मधोशी, निवासी परासी अनपरा आटो से परासी से काशीमोड़ अनपरा आ रही थी। काशीमोड़ पहुचने पर उन्हें जानकारी हुई कि उनकी सोने की चेन कहीं गिर गई है अथवा खो गई है।
महिला द्वारा तत्काल थाना अनपरा पर सूचना दिए जाने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए आटो मे सोने की चेन की तलाश किया गया। सोने की चेन आटो मे गिरा हुआ बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से महिला के सुपुर्द किया गया।
अपनी खोई हुई सोने की चेन वापस पाकर महिला द्वारा अनपरा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
बरामदगी करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
2. हे का शशि भूषण, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
3. का अजीत कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
4. म का माला, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।



