सोनभद्र

संदिग्ध परिस्थितियों मे महिला का शव बड़ेर से लटकता मिला

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय कोतवाली के अमवार चौकी क्षेत्रान्तर्गत गोहड़ा गाँव में रविवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर के अंदर बड़ेर से लटकता हुआ मिला। बताया जाता है कि महिला पिछले दो महीने से घर से अचानक गायब भी हो गई थी। मृतक महिला का नाम उषा देवी पत्नी कृष्णा कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी गोहड़ा बताया जाता है। परिजनों की सूचना पर अमवार पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये दुद्धी भेज दिया व मामले की तफ्तीश में जुट गए। ग्राम प्रधान कामता प्रसाद ने बताया कि महिला लगभग दो माह पुर्व अचानक घर से कहीं गायब हो गयी थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा पुलिस की बड़ी सफलता,बंद मकान में हुई चोरी का सफल अनावरण,3 अभियुक्त गिरफ्तार कोन पुलिस की बड़ी कारवाई चार वारंटी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार न्यायालय भेजे गए पुलिसकर्मी शशि भूषण की तत्परता से महिला यात्री का खोया ट्राली बैग सुपुर्द कर लौटाया मुस्कान आदिवासी भाई बहनों का एक भी घर उजाड़ने नहीं दिया जायेगा - संदीप मिश्रा विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने बीजपुर में किया वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सियरिया गांव में हुआ वृहद वृक्षारोपण ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने पौधा... मवेशी बांधते समय जहरीले सांप ने डसा,अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत 25 महिलाओं को मिली उन्नति तसर रोलिंग मशीन, रेशम उत्पादन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार कटौधी में 14 हजार अर्जुन पौधों से रोजगार की नई राह, हरित अभियान का शुभारंभ
Download App