सोनभद्र

परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने संभाला एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)।एनटीपीसी रिहंद परियोजना में मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी ने एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार संभाला। संजय असाटी ने विभिन्न पदों पर रहते हुये अपने कुशल नेतृत्व के द्वारा एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं में अपनी लगन, निष्ठा, मेहनत एवं ईमानदारी से सफलता के नए आयाम स्थापित कर चुके हैं।
संजय असाटी नें जबलपुर से सन् 1988 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद सितंबर सन् 1989 में एनटीपीसी पीएमआई नोएडा में बतौर कार्यपालक प्रशिक्षु के पद पर रहे ।
सन् 1990 में इनकी पोस्टिंग सी एंड आई मैंटेनेंस विभाग, एनटीपीसी विंध्याचल में हुई। एनटीपीसी विंध्याचल के अतिरिक्त श्री संजय असाटी नें एनटीपीसी ऊंचाहार, झज्जर एवं रिहंद में विभिन्न पदों पर रह कर एनटीपीसी परियोजना को ऊंचाइयों तक पहुँचने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।
प्रबंधन को पूर्ण विश्वास है कि संजय असाटी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में एनटीपीसी रिहंद परियोजना निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी तथा नई उपलब्धियों के मानक स्थापित करेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव
Download App