मां से कहकर उसके सामने दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर बेटे ने की हत्या

— जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)स्थानीय चौकी क्षेत्र के नई बस्ती में एक युवक ने बीती रात कमरे का दरवाजा बंद कर खिड़की से अपनी मां से मौत को गले लगाने की बात कहकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना के पूर्व पूरे परिवार ने कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर खुशियां मनाई कुछ ही देर बाद खुशियां मातम में बदल गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार को नई बस्ती स्थिति शैलेश्वर महादेव मंदिर पर मृतक के परिवार समेत आसपास के लोग बड़े ही धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को मनाकर अपने अपने घर वापस लौट गए थे मृतक युवक के घर सभी लोग जगे हुए थे उसके पिता मंदिर परिसर में सोने चले गए थे तब तक लगभग ढाई बजे रात अचानक 24 वर्षीय निखिल सिंह पटेल पुत्र रमेश सिंह पटेल निवासी नई बस्ती डाला कमरे का दरवाजा बंद कर गले में चादर का फंदा डालकर फंखा के सहारे लटकने की बात खिड़की से अपनी मां प्रीति सिंह को दिखाकर झूल गया।मां दौड़े-दौड़े बेटे को बचाने के लिए चिखते चिल्लाते हुए पति के पास पहुंची उसके बाद सभी परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतार कर देखा तो उसके प्राण पखेरू उड़ गए थे।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।इस संबंध में चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि किन परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाई इसका पता लगाया जा रहा है शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।



