सोनभद्र

शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला


म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री (बराईडाड़) स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शिवशक्ति सेवा समिति की देखरेख में शुक्रवार, 4 सितंबर को मंदिर परिसर में जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। इसे लेकर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
जन्मोत्सव कार्यक्रम के अगले दिन शनिवार, 5 सितंबर की रात आठ बजे से मंदिर परिसर में विराट बिरहा मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। बिरहा मुकाबले में चुनार-मिर्जापुर के राजेश यादव और जखनियां-गाजीपुर की प्रसिद्ध गायिका अंशिका कुशवाहा के बीच शानदार मुकाबला होगा। दोनों कलाकार अपनी गायकी के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन स्थल पर व्यवस्था को लेकर समिति के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं एवं संगीत प्रेमियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
समिति के संयोजक कृष्ण गोविन्द यादव एवं अध्यक्ष बृजेश राजा ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों और संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं बिरहा मुकाबले को सफल बनाने की अपील की है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर पड़री में आज मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, कल होगा विराट बिरहा मुकाबला गैंगस्टर एक्ट मे फरार आरोपी गिरफ्तार सोन नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों किया स्थलीय निरी... 15 दिनों से जियो नेटवर्क की समस्या से परेशान कचनरवा क्षेत्र की 50 हजार आबादी भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर छह माह से मानदेय नहीं मिलने से मनरेगा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट सोनभद्र के युवा पत्रकार आशीष गुप्ता का आगरा की कार्यशाला के लिए चयन बिजली चोरी पर शिकंजा कोन मे मार्निंग रेड से 22 पर एफआईआर अभियान आगे भी रहेगा जारी विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग
Download App