सोनभद्र

दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग

बभनी /सोनभद्र(अजित पांडेय)
बभनी विकास खंड की ग्राम पंचायत घघरी के सहगोड़ा टोले में पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है। गांव में साफ पानी का कोई समुचित साधन नहीं होने के कारण ग्रामीण दूषित पानी पीने और घरेलू कार्यों में इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।ग्रामीण महावीर ने बताया कि टोले में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। जिस कुएं से ग्रामीण पानी लेते हैं, उसके आसपास की कच्ची जमीन धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। कुएं की सुरक्षा और उचित निर्माण व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का गंदा पानी सीधे कुएं में पहुंच रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि मजबूरी में इसी दूषित पनी का उपयोग पीने और घरेलू कामों के लिए करना पड़ रहा है। कई बार समस्या से जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।ग्रामीण महावीर ने जिला प्रशासन से साहगोड़ा टोले में प्राथमिकता के आधार पर पक्का कुआं बनवाने तथा शुद्ध पेयजल की नियमित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि साफ पानी की सुविधा उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विषैले जंतु के काटने से महिला की मौत दूषित पानी पीने को मजबूर सहगोड़ा टोले के ग्रामीण, पक्के कुएं की मांग ओबरा डैम के खुलने से बाढ़ की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट,रेणुका नदी छठ घाट पर हुआ मॉक ड्रिल अभ्यास भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा
Download App