सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा

वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता) नगवा के खलियारी बाजार में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दुकानों के सामने रखे गीले सूखे कचरे के डस्टबिन महीनों से भरे पड़े हैं, जिससे तेज दुर्गंध आ रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।ग्रामीणों के अनुसार, जिलाधिकारी के खलियारी दौरे के दौरान गंदगी की शिकायत पर डीएम ने दो सफाई कर्मियों की तैनाती का आदेश दिया था। लेकिन तैनात कर्मी कभी मौके पर गए ही नहीं और डेढ़ माह के भीतर ही डीपीआरओ कार्यालय से सांठ गांठ कर अपना स्थानांतरण मनचाही जगह करा लिया। इससे जिलाधिकारी के आदेश और शासन की स्थानांतरण नीति पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लाक के कई सफाई कर्मी अपने ही गांव में तैनाती लेकर वेतन ले रहे हैं, जिन पर अधिकारियों की कृपा बनी हुई है। वही दुकानदारो का सवाल है कि जब कचरे का निस्तारण ही नहीं करना था तो डस्टबिन क्यों बांटे गए। ।लग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से तत्काल कचरा निस्तारण और सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में हो रही अनियमितता पर कारवाई का मांग किया है।



