सोनभद्र

एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील

नदी-नालों एवं जलधाराओं के समीप न जाएं,बच्चों एवं पशुओं को भी इन क्षेत्रों से दूर रखने की अपील

बांधों से पानी छोड़े जाने के दृष्टिगत तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

प्रशासन की सख्त हिदायत के साथ मछली मारने का प्रयास न करने की अपील

ओबरा(राकेश अग्रहरि)-प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता व निगरानी व अपील के साथ रिहंद बांध का एक गेट खोला जा चुका है तथा दूसरा गेट खोला जा रहा है। इसके क्रम में लगभग 30 मिनट बाद ओबरा बांध के 3 गेट 7 फीट तक खोले गए।ओबरा बांध गेट पर स्थलीय निरीक्षण व जायजा लेने पहुचे एसडीएम ओबरा, सीओ ओबरा व थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि गेट खुलने के कारण नदी के जलस्तर एवं बहाव में वृद्धि संभावित है।

संभावित बढ़े जलप्रवाह को देखते हुए चकाड़ी में एसडीएम ओबरा रवि कुमार, सीओ ओबरा प्रभात राय व मयफोर्स थाना प्रभारी सदानंद राय द्वारा स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर उन्हें स्थिति से अवगत कराया जा रहा है तथा नदी तट, निचले क्षेत्रों एवं जलप्रवाह वाले स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल बिल्ली मारकुंडी अमित सिंह आदि मौजूद रहे।जनपदवासियों से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अपील की है कि नदी-नालों एवं जलधाराओं के समीप न जाएं, बच्चों एवं पशुओं को भी इन क्षेत्रों से दूर रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करें।जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित जर्जर बिजली तार व पोल बदलने और विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग
Download App