सोनभद्र

बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी बोर्डों के विद्यालयों में 25 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
जारी आदेश के अनुसार, जनपद में संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं 25 अगस्त 2026 को बंद रहेंगी। यह निर्णय भारी वर्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी। शिक्षक विद्यालय पहुंचकर ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का निर्धारित रूप से संपादन करेंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों तथा प्रधानाध्यापको प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कारवाई के लिए भेजी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता पी एम श्री राजकीय इंटर कालेज कोन में सम्पन्न हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित
Download App