सोनभद्र

झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) जय बजरंग अखाड़ा समिति के तत्वाधान में नागपंचमी पर्व पर सोमवार को खेल मैदान पर ऐतिहासिक दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र समेत पूर्वांचल कनों पहलवानो ने जबर्दस्त कुश्ती का प्रदर्शन कर, खूब वाहवाही लूटी व ईनाम बटोरे। शाम करीब चार बजे से शुरू हुए दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ आखाड़े का विधि विधान पूर्वक पूजन करने के साथ हुआ।इसके बाद मल्ल युद्ध का प्रदर्शन शुरू होते ही दुद्धी, धनौरा, खजुरी, दिघुल, रजखड़, मझौली, अमवार, नगवां, कटौली, कटौधी के अलावा रेनुकूट, ओबरा, चोपन, झारखंड के गढ़वा जिले के साथ ही बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, आजमगढ़ के अलावा छत्तीसगढ़ व झारखंड के पहलवानो ने भी अपने कला व दाव पेंच का जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसके पूर्व जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल व महामंत्री दीपक शाह की अगुवाई में महावीर मंदिर में स्थित केंद्रीय अखाड़ा से झंडा जुलुस ढोल नताशा के साथ निकला गया। जो समूचे नगर का भ्रमण करते हुए खेल मैदान तक पहुंचा। वहां हजारो लोगों की उपस्थिति में अखाड़ा की औपचारिकता पूरी करने के बाद दंगल प्रतियोगिता शुरू कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने सावन में नागपंचमी पर नाग नागिन के वैवाहिक कार्यक्रम होने की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि बारिश में पहलवानों ने जमकर कुश्ती दंगल में प्रतिभाग किया। यह ऐतिहासिक पहलवानी हुई है।
दंगल में कादल के पहलवान संतोष ने गढ़वा के पहलवान राजनाथ को पटखनी देकर 15सौ रूपये का पुरस्कार जीता। इसी तरह रेनुकूट के पहलवान शत्रुघन ने विकास गढ़वा को पटखनी देकर 15 सौ, रेनुकूट के हरिओम ने पतरिहा के अर्जुन को पटखनी देकर 21 सौ, रासपहरी के विकास ने लालू यादव रजखड को चित कर 15 सौ का पुरस्कार जीता। इसके अलावा दर्जनों पहलवानों को बराबरी पर सांत्वना पुरस्कार दिया। निर्णायक की भूमिका धीरेंद्र सिंह व राकेश पहलवान के साथ पवन सिंह ने निभाई। संचालन रामपाल जौहरी ने की।
इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, अजीत सिंह, पंकज कुमार बुल्लू, अनिल गुप्ता, कृपाशंकर अग्रहरि समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳
Download App