सोनभद्र

गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार

म्योरपुर पुलिस ने आला कत्ल बाल्टी भी की बरामद

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी को म्योरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की बाल्टी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को थाना म्योरपुर में मु0अ0सं0-98/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित करहिया गांव निवासी संतलाल गोड़ (40) पुत्र स्व. मेहीलाल गोड़ को पुलिस ने रविवार सुबह 8:22 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवला के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में म्योरपुर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की।
पुलिस टीम में शामिल रहे
थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी लिलासी उपनिरीक्षक परमानन्द त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव और कांस्टेबल रामजीत बिन्द शामिल रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया रामगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद
Download App