सोनभद्र

सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट

सोनभद्र(राकेश अग्रहरी/नीरज)-जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से जनपद में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत की।जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, जनहितकारी कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही जनपद में प्रस्तावित एवं आगामी विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।भेंट के दौरान जनपद के समग्र विकास, विकास परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से जनपद में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस अवसर पर जनपद में डीएमएफ, उद्योग विभाग एवं सीएसआर फंड के माध्यम से कराए जा रहे विकास कार्यों के साथ-साथ भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App