सोनभद्र

साजिद,अमित और देवेंद्र प्रताप ने 5 लाख के गाजा के साथ 3 अंतरप्रांतीय तस्कर को कार समेत किया गिरफ्तार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) साजिद,अमित और देवेंद्र प्रताप ने 5 लाख के गाजा के साथ 3 अंतरप्रांतीय तस्कर को कार समेत किया गिरफ्तार। 49 किलो 350 ग्राम मादक पदार्थ गाजा के साथ किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थ बेचने एवं खरीदने वाले गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना बभनी पुलिस, एसओजी टीम स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम सोनभद्र के अथक प्रयास से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 3 आरोपी को 49 किलो 350 ग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग रुपये 05 लाख) के साथ गिरफ्तार कर थाना बभनी पर मुकदमा अपराध संख्या 01/2023 आईपीसी की धारा 8/20 एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

बभनी पुलिस व एसओजी स्वाट एवं सर्विलांस टीम द्वारा अम्बिकापुर वाराणसी मार्ग पर प्रधान ढाबा बभनी के पास से (01 अदद हुण्डई कार में 3 आरोपी के कब्जे से कुल 49 किलो 350 ग्राम मादक पदार्थ गाजा 2600 रुपये बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि हम लोग मादक पदार्थ गांजा उड़िसा से लाकर उसका संगठित रूप से व्यापार करते है जिसे हम वाराणसी व आस पास के स्थानों पर बेचते है इससे जो भी मुनाफा होता है उसे हम आपस
में बाट लेते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. विजय शुक्ला पुत्र श्रीनाथ शुक्ला निवासी दीपापुर राजातलाब
2. अखिलेश कुमार त्रिपाठी पुत्र राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी निवासी वादीपुर मिर्जामुराद
3. रितेश मिश्रा पुत्र निलकण्ठ मीश्रा निवासी तांतरी घरडो बोकारो झारखण्ड

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह बभनी
2 निरीक्षक साजिद सिद्दीकी प्रभारी सर्विलांस टीम
3 निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी एसओजी
4 उ नि रामसिंहासन शर्मा बभनी
5 हे का जगदीश मौर्या, हे का अतुल सिंह, हे का अमर सिंह, हे का शशि प्रताप सिंह, हे का सतीश सिंह, का रितेश पटेल,का अजीत यादव, स्वाट टीम एसओजी टीम
6 सौरभ कुमार राय, हे का प्रकाश सिंह, का अमित सिंह सर्विलांस टीम
7 मुख्य आरक्षी अक्षय यादव, मुख्य आरक्षी राजेन्द्र गौतम, आरक्षी आशुतोष शुक्ला, आरक्षी रोहित कुमार बभनी

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनिल यादव पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी की हुई 5वीं बार ताजपोशी, सचिव बने अंजनी सिंह निर्वाचित तबादला एक्सप्रेस पटरी पर कई एसएचओ हुये इधर से उधर रनटोला के जंगल में भीषण आग, पेड़-पौधे जलकर नष्ट, जीव-जंतु पलायन को मजबूर सोनभद्र मे बीजेपी को झटका बूथ अध्यक्ष उमेश चौबे का इस्तीफा जिलाध्यक्ष पर अमर्यादित व्यवहार का आरोप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव का अवैध बालू खननकर्ताओ ने दुर्व्यवहार कर स्कार्पियो वाहन का निका... मारकुडी घाटी के टैंकर हादसे मे इलाज के दौरान चालक की मौत मारकुंडी घाटी मे तारकोल लदा टैंकर खाई मे गिरी
Download App