सोनभद्र

हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर सावन के अंतिम सोमवार हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के नेतृत्व में चोपन नगर स्थित सोनेश्वर घाट से जल भरकर पैदल हजारों श्रद्धालुओं ने अचलेश्वर महादेव भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। समिति के अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज ने बताया कि दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव कांवर सेवा समिति के साथ चोपन सोनेश्वर घाट से दस किमी तक पैदल चलकर डाला अचलेश्वर महादेव पर जलाभिषेक किया है। मां वैष्णो देवी मंदिर के बाहर ट्रिपल एस परिवार के शिवम मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर शीतल पानी और सेवई वितरण किया गया। मां शारदा होटल के राजेश केशरी द्वारा नीबू पानी का शर्बत और फल मिष्ठान विनोद शर्मा, अमित शर्मा द्वारा पेयजल और फल पप्पू विश्वकर्मा द्वारा शरबत पिलाया गया। डाला नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी द्वारा फल और शरबत ,संजय श्रीवास्तव शीतल पेयजल और शर्बत पिलाया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल द्वारा पेयजल और फल, अंजुमन हुसैनी हैदर कमेटी डाला द्वारा पेयजल, हनुमान सेवा समिति के संरक्षक संजय मित्तल द्वारा फल , शरदा अग्रहरी और अमित शर्मा द्वारा फल और पेयजल वितरण किया गया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारी अंशु पटेल, प्रशांत पाल, अवनीश देव पाण्डेय, अमित मिश्रा, अनिकेत श्रीवास्तव, राकेश शर्मा, राजू डीजे, राकेश जायसवाल, संजय गुप्ता, सौरभ सिंह, आदित्य तिवारी, धरम, प्रकाश चौधरी समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हजारों कांवरियों ने श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फासी, मौत सावन के अंतिम सोमवार को अजीरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा
Download App