ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल
डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी) चौकी क्षेत्र के बारी में चोरों द्वारा दो घरों का ताला तोड़ने व आधा दर्जन घरों का बाहर से कुंडी बंद कर देने से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से रहवासी डरे व सहमें हुए हैं।
घटना के संबंध मे बताया गया बीती रात बाड़ी स्थित सेवासदन के पीछे वाली बस्ती में चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया चोरों ने घरों को खंगाला जंहा एक घर में कागजात रखे बक्से को उठा ले गए वंही चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने आसपास के आधा दर्जन घरों के बाहर लगे दरवाजों की कुंडी बंद कर दी थी सुबह लोगों की नींद खुली तो बाहर से कुंडी लगी देखकर सब हैरान हो गए इसके बाद एक दूसरे की मदद से कुंडी खोलकर लोगों ने देखा कि उपेंद्र साहनी के मकान में रह रहे किराएदार संतोष कुमार ठाकुर ताला बंद कर अपने गांव गया था उस मकान का ताला लटक रहा था दूसरी घटना विनोद पाल के घर में बंद दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किए जंहा से एक कागजात रखा बक्सा उठा ले गए।चोरी के घटना की सूचना बस्ती वासियों ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने हर पहलुओं पर सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से जांच पड़ताल किया और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने की बात कही।



