सोनभद्र

सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

सोनभद्र (जगदीश तिवारी) सोनभद्र पुलिस ने अनपरा,डाला,चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार।

एसओजी की संयुक्त टीम ने कारवाई करते हुये दो लग्जरी वाहनों से 1 किलो 204 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 40 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के तहत बासकटवा रेलवे ब्रिज के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था। बजरिये मुखबिर से सूचना मिला कि राबर्ट्सगंज की तरफ से दो वाहनों में हेरोइन की खेप लाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई। कुछ समय बाद राबर्ट्सगंज के तरफ क्रेटा वाहन संख्या UP65DJ3354 के पीछे थार वाहन संख्या UP16CJ4450 आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनों को घेराबंदी कर रोक लिया गया। वाहन मे सवार व्यक्ति से पूछताछ एवं तलाशी का कारवाई किया गया।

तलाशी के दौरान थार वाहन से 696 ग्राम तथा क्रेटा वाहन से 508 ग्राम, कुल 01 किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन, 06 मोबाइल फोन तथा 1,550 रुपये नगद बरामद कर समय लगभग 04.00 बजें 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों वाहनों के वैध अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर उन्हें धारा 207 एमबी एक्ट के तहत सीज किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध मे थाना चोपन पर मुकदमा अपराध संख्या 319/2026 धारा 8/21/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विधिक कारवाई करते हुए मा न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि वे लोग आपस मे पैसा लगाकर लखनऊ से हेरोइन खरीदकर सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करवाते हैं तथा बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते है। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि बरामद हेरोइन को अनपरा एवं ओबरा क्षेत्र में फुटकर रूप से बेचवाने की योजना थी। आरोपी ने हेरोइन की तस्करी में अन्य व्यक्तियों के संलिप्त होने की भी जानकारी दिया है जिसके संबंध में पुलिस द्वारा गहनता से जांच एवं आवश्यक विधिक कारवाई किया जा रहा है। पुछताछ मे प्रकाश मे आये आरोपी दीपक साहू पुत्र मूंगा लाल साहू निवासी पूर्वी परासी वार्ड न 18 अनपरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो अनपरा क्षेत्र में फुटकर में हेरोइन बेचता था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1 आयुष जायसवाल पुत्र महेश गुप्ता निवासी पीएनबी डाला बाजार चोपन
2 धर्मवीर पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी निवासी डाला चढ़ाई चोपन
3 सुधीर कुमार उर्फ छोटू पुत्र देवनाथ चन्द्रवंशी निवासी डाला चढ़ाई चोपन
4 सूरज उर्फ अभिषेक पुत्र सुरेश कुमार चन्द्रवंशी निवासी डाला चढ़ाई चोपन
5 जितेन्द्र कुमार पुत्र रामदास गौड़ निवासी चूड़ी गली डाला चोपन
6. दीपक साहू पुत्र मूंगा लाल साहू निवासी पूर्वी परासी वार्ड न 18 अनपरा

बरामदगी का विवरण
• 01 किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत ₹2 करोड़ 40 लाख 80 हजार)।
• 06 अदद मोबाइल फोन।
• 1,550 रुपये नगद।
• थार वाहन संख्या UP-16-CJ-4450(अनुमानित कीमत ₹16लाख)।
• क्रेटा वाहन संख्या UP-65-DJ-3354(अनुमानित कीमत ₹18लाख)।
कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये-

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 प्रभारी निरीक्षक श्री गोपाल जी गुप्ता,थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2 प्रभारी निरीक्षक श्री नागेश सिंह, एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।
3 उ0नि0 श्री घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4 उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
5 हे0का0 संतोष यादव, हे0का0 वीरेन्द्र कुमार, हे0का0 शिवसरन राम बिन्द, हे0का0 अजय यादव, आरक्षी मंटू सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
6 हे0का0 मनीष कुमार सिंह, हे0का0 लालजी यादव, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 सत्यम पाण्डेय, का0 अजीत यादव, का0 अजीत कुमार, का0 जय प्रकाश सरोज एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी कोन अव्वल और नगवां फिसड्डी हिन्दी सेवा के लिए अलका केशरी को मिला ‘विद्या-वाचस्पति’ मानद सम्मान जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब एक्सप्रेस वे को सोनभद्र एक भी किसान व आदिवासी नही चाहता - संदीप मिश्रा “कृष्ण भक्ति में सजी रात, बिरहा ने जमाई महफिल खास” मौसम के उतार चढ़ाव से बच्चो की सेहत प्रभावित सर्दी जुकाम और बुखार के बढ़े मामले सोन संगम की तरफ से सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अनपरा थाना रेनुसागर चौकी का निरीक्षण कर यूपी एमपी बार्डर पर संदिग्ध वा... शिक्षक दिवस पर पीएम राजकीय इंटर कालेज कोन के शिक्षक सम्मानित
Download App