सोनभद्र

आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) रविवार रात हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज गरज और चमक के साथ हुई इस बरसात के कारण दर्जनों पुलिया और बांध टूट गए, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया।

बारिश का पानी कई घरों और एनटीपीसी आवासीय परिसर के क्वार्टरों में घुस गया। रात भर लोग परेशान रहे। सीआईएसएफ के जवानों ने एनटीपीसी क्वार्टर से निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

डोडहर, डिग्घुल, कोडार और जरहा की दर्जनों पुलियाएं टूटने से कई गांवों का संपर्क टूट गया। इससे स्कूली बच्चों और श्रमिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीण रामचंद्र और राजेश ने बताया कि बच्चों की परीक्षा होने के कारण उन्हें 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर स्कूल भेजा गया।

कच्चे और पक्के मकानों में सीपेज की समस्या के कारण लोगों को रात भर जागना पड़ा। नदी-नालों के उफान से घरों में पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। जरहा-चेतवा स्थित राजेंद्र सिंह बघेल फार्म हाउस के कृषि प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया कि पानी के दबाव से उनका एक बांध टूट गया, जिससे कई बीघे धान की फसल मिट्टी और बालू में दबकर बर्बाद हो गई।

राहुल सिंह ने इसकी शिकायत राजस्व विभाग से की है और जांच के बाद आपदा राहत कोष से बर्बाद फसल की क्षतिपूर्ति की मांग की है।

ग्रामीणों ने मोखना के टूटे पुल की शिकायत जनसुनवाई और पीडब्ल्यूडी विभाग से कई बार की थी, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत करा दी गई होती, तो आज यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये
Download App