सोनभद्र

1000 कंबल का हुआ वितरण मानव सेवा ही सबसे बड़ा सेवा- यशवीर सिंह

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) नववर्ष की प्रथम बेला में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा रामगढ़ शिव मंदिर पर 1000 कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भिक्षुक भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट द्वारा किया गया था इस मौके पर एसपी ने कहा कि गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे कंबल वितरण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी चारू द्विवेदी,पन्नूगंज एसएचओ मनोज सिंह,एसआइ फूल बदन,संदीप राय,कांस्टेबल रामजीत बिंद, विकास कुमार यादव, अनुराग पटेल, फिरोज खान, महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि आज नव वर्ष की शुरुआत हो रही है जनपद के समस्त लोग आपस में प्रेम व भाईचारे की मिसाल कायम करें सोनभद्र जनपद प्रदेश में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है यहां के लोग इतने सरल व सीधे हैं जिसकी मिसाल प्रांत के अन्य जनपदों में दी जाती है आज के मौसम में 1000 कंबल का वितरण करने का लक्ष्य जिस भी व्यक्ति ने रखा है वह पूजनीय है असली सेवा यहीं है गरीबी व अशिक्षा यहां अभी भी मौजूद है और इसे मिटाने के लिए सबको सामने आना होगा इस मौके पर भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्यक्ष चिंतामणि सदस्य रामबाबू मोदनवाल पवन गुप्ता मनोज केसरी राम भरत गुप्ता जमुना गुप्ता संदीप सिंह मालवीय जी ओबरा भरत सिंह कुशवाहा मनोज केसरी राजेश यादव ग्राम मनजीत ओबरा धर्मेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर फूटा जनआक्रोश नगर पंचायत चोपन की टीम ने रोमांचक मुकाबले में व्यापार मंडल को हराया पुलिस ने महीनों से फरार हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर वारंटी को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने बढती डीजल के रेट पर जताई चिंता, भाड़ा बढ़ाने की मांग,प्रेशर हॉर्न पर ... एआरटीओ कार्यालय में चोरी से हड़कंप, सर्वर रूम की एसी यूनिट और इंटरनेट केबल उड़ा ले गए चोर 11 माह से खराब पड़ा सोलर वाटर पंप, भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण तीस साल पुराने मामले के दो फरार सजायाफ्ता वारंटी गिरफ्तार, शांति भंग में 12 लोग भी पकड़े गए तालाब में डूबकर मासूम की मौत अनियंत्रित बाइक सवार दो युवक की नाले के गड्ढे मे गिरने से मौत सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शिक्षकों को दिए गए प्रभावी कक्षा प्रबंधन के गुर
Download App