सोनभद्र

लोढ़ी टोल प्लाजा की घटनाओं पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम दुद्धी को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) सोनभद्र के लोढ़ी में एक महिला अधिवक्ता एव उनके साथियों पर टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा किये गए मारपीट में कार्यवाई को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तहसील मोड़ पर सोमवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता टोल प्लाजा लोढ़ी में एक महिला अधिवक्ता व उनके साथियों के साथ भी मारपीट की घटना से आक्रोशित होकर निंदा करते हुए जिला प्रशासन से मांग कर कहा कि दोषी टोल प्लाजा कर्मियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। टोल प्लाजा द्वारा मनमानी तरीके से टैक्स वसूली पर रोक लगाई जाए। यह टोल प्लाजा लूटपाट का केंद्र बना हुआ है। 50 किलोमीटर से कम दूरी पर दो टोल प्लाजा स्थित है। जो कानून गलत है, जिसे तत्काल प्रभाव से बंद करवाया जाए। संयुक्त बार एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी नामित ज्ञापन एसडीएम दुद्धी निखिल यादव को सौंपा। इस अवसर पर सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, कुलभूषण पांडेय, रामजी पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App