सोनभद्र

सोनभद्र कप्तान ने दिया खुशियो की सौगात खोये हुये 30 लाख के मोबाइल बरामद कर लोगो को वापस लौटाये

सोनभद्र सोनभद्र कप्तान ने दिया खुशियो की सौगात खोये हुये 30 लाख के मोबाइल बरामद कर लोगो को वापस लौटाये।

पुलिस अधीक्षक जनपद अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम, खोए गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी तथा आमजन को त्वरित तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र पुलिस को माह जनवरी 2026 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

इस अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए *कुल 151 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत 30 लाख है, सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए।

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की गई तथा जनपद सोनभद्र पुलिस की तत्परता, पारदर्शिता एवं जनहितकारी कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा इस सराहनीय उपलब्धि हेतु सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं संबंधित थाना प्रभारियो कर्मचारियो के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App