सोनभद्र

एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर

दुद्धी,सोनभद्र- घोरावल एसडीएम के अर्दली तुलसीदास तिवारी 45 वर्ष की रविवार की प्रातः करीब साढ़े नौ बजे ट्रामा सेंटर में निधन हो गया।
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा ग्राम निवासी तुलसीदास तिवारी गत 2 सितम्बर को घोरावल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। दुद्धी बस स्टैंड पर वाहन से उतरने के बाद बाईक द्वारा रात के करीब 9 बजे अपने गांव जा रहे थे।तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाईक सवार ने सीधी टक्कर मार दी थी। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे।जिनका प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हेड इंजरी को देखते हुए, ट्रामा सेंटर वाराणसी को रेफर कर दिया गया था। जहां ऑपरेशन के बाद भी कोमा से रिकवर नही हुए और रविवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। वे अपने पीछे कच्ची गृहस्थी में पत्नी के अलावा पुत्री अंशिका 11 वर्ष, पुत्र आशुतोष 9 वर्ष व पुत्री छवि कुमारी 5 वर्ष को छोड़ गये हैं।
वहीं एक दूसरी घटना में दुद्धी तहसील में मुंशी का कार्य देख रहे 59 वर्षीय शोभनाथ अग्रहरि की भी लम्बी बीमारी के बाद शनिवार की रात निधन हो गया। दोनों लोगों के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App