नवागत एसडीएम ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
दुद्धी।(मदन मोहन तिवारी) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को नवागत एसडीएम रवि कुमार पासवान ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दुद्धी ने अचानक इमरजेंसी डियूटी कक्ष, आईपीडी वार्ड का निरीक्षण किया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक से मरीजों की जानकारी लिया। संचारी रोग पर नियंत्रण को लेकर निर्देश दिए। हॉस्पिटल परिसर में गंदगी देख कर भड़के और अपने फोन से गंदगी हालात का फोटो खिंचा। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में गंदगी किसी भी तरह से नही होना चाहिए। संचारी माह में इतना गन्दगी बिल्कुल बर्दास्त नहीं कि जाएगी। चिकित्सकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि हॉस्पिटल की दवाइयां पर्ची पर लिखी जाए। बाहरी मेडिकल स्टोर की दवाइयों पर लापरवाही मिलने के बाद विधिक कार्यावाही की जाएगी। हॉस्पिटल में किसी भी तरह की निजी दवाइयों की पर्ची मिलती है, तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी चिकित्सकों की होगी।

