सोनभद्र

मोबाइल चोरी करने वाला हिस्ट्रीसीटर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुद्धी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते बुधवार की रात करीब 2:30 बजे एंबुलेंस कर्मचारी की सीयूजी मोबाइल नंबर के साथ चार मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। एंबुलेंस कर्मी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 17 जुलाई को रजखड़ तिराहे से चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोर सुद्रेश कुमार उर्फ जादूगर उर्फ़ बमबम पुत्र स्व नंदलाल गुप्ता निवासी ग्राम बीडर के साथ दो एंड्राइड मोबाइल दो लैपटॉप बरामद हुई है। अभियुक्त की जानकारी हुई की विंढमगंज, दुद्धी, पिपरी, चोपन में गैंगस्टर एक्ट के साथ कुल 9 गंभीर मामले में प्राथमिकी दर्ज हैं। जिसमें 9ए का हिस्ट्रीशीटर है। गिरफ्तार करने वाली टीम कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल मोहम्मद खालिद खान, सर्वेश सिंह, भागीचंद्र व तेज प्रकाश मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद
Download App