सोनभद्र

इनर व्हील क्लब आफ राबर्ट्सगंज आर्या की महिलाओं ने किया पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) इनर व्हील क्लब आफ राबर्ट्सगंज आर्या की तरफ से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से बरैला महादेव मंदिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का अपील किया।
क्लब की अध्यक्ष रीतु अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पूजा गहरी, पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, सचिव नीलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परनीता सिंह, कीर्ति त्रिवेदी, दीपा मेहता, डॉ. नेहा राणा सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद
Download App