सोनभद्र

खेत विवाद की आग अस्पताल तक पहुची इलाजरत युवक पर हमला बीच बचाव मे डाक्टर भी घायल

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) सदर कोतवाली क्षेत्र के भटौलिया गांव में खेत की मेड़ बांधने के लिए मिट्टी उठाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई लाठी डंडों की मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मधुपुर लाया गया, लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। इलाज के दौरान एक पक्ष के लोगों ने अस्पताल में घुसकर दूसरे पक्ष के घायल युवक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश भी हमलावरों के निशाने पर आ गए और घायल हो गए। घटना के दौरान अस्पताल का रजिस्टर भी फाड़ दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ओपीडी सेवा बाधित रही।
जानकारी के अनुसार, भटौलिया गांव में राजेश (34) पुत्र कन्हैया और कन्हैया (65) पुत्र बचाउ का दूसरे पक्ष के कृष्णवती, विकास (26), सुनीता देवी (45) तथा आकाश (17) से खेत की मेड़ के लिए मिट्टी उठाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए।सूचना मिलने पर पीआरबी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मधुपुर भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी दौरान बृजमोहन पक्ष के कई लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां उपचार करा रहे राजेश पर हमला कर दिया। अस्पताल परिसर में अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। मरीज को बचाने पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जिसमें डॉ. अखिलेश घायल हो गए। हमलावरों ने अस्पताल का रिकॉर्ड रजिस्टर भी फाड़ दिया।
स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल के एक कर्मचारी ने मुख्य गेट बंद कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवा काफी देर तक प्रभावित रही। बाद में पुलिस द्वारा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद चिकित्सा सेवाएं सामान्य हो सकीं।

इनसेट

कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

सोनभद्र। घटना की सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली, क्षतिग्रस्त रिकॉर्ड का निरीक्षण किया तथा अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में
Download App