सोनभद्र

सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में चोरी की घटना का सफल अनावरण करने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येंद्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा बोलेरो वाहन चोरी की घटना का 36 घंटे के अंदर अनावरण करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की बोलेरो गाड़ी, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद किया गया है।

वादी विकास पाण्डेय पुत्र राम निवाज पाण्डेय, हाल पता–बारब्रिक प्रोजेक्ट लिमिटेड, एनटीपीसी शक्तिनगर द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि कम्पनी के नाम से पंजीकृत बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558 को दिनांक 25.08.2026 की रात्रि करीब 10:00 बजे एनटीपीसी शक्तिनगर स्थित बीएचईएल गेट से करीब 50 मीटर अंदर डीएम प्लांट के पास खड़ा किया गया था। वाहन उक्त स्थान पर मौजूद नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 163/2026, धारा-303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण एवं चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं सुरागरसी-पतारसी के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुये आरोपी अम्बिकेश्वर दुबे निवासी ग्राम भुड़कुड़ राजमिलान माड़ा सिंगरौली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की बोलेरो वाहन, एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल तथा बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट बरामद की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों एवं बरामदगी के आधार पर धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी किया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

बरामदगी
1 अदद बोलेरो वाहन संख्या JH01CE0558।
1 अदद हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या MP66 MF 1040।
1 अदद बोलेरो वाहन की नंबर प्लेट संख्या JH01CE0558।

गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
3. उ0नि0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
4. हे0का0 दिनेश गौतम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र
5. का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 2 सितंबर को बंद एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी ओबरा सहित प्रशासन टीम ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर की रहने की अपील सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद
Download App