सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाड़ी गांव से मल्लहनी टोला का संपर्क मार्ग जलमग्न आवागमन बाधित
डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी) लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण ओबरा डैम का पानी छोड़े जाने से सोन नदी का जल स्तर बढ़ गया है जल स्तर बढ़ने से बाड़ी -चोपन गावं का संम्पर्क मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया।उक्त मार्ग में लगभग पांच फीट जलजमाव हो जाने से आवागमन बाधित हो गया।
मंगलवार की सुबह सोन नदी का जल स्तर इस कदर बढ़ा की चोपन गांव से जुड़ने वाले बाड़ी, गोरादह, चुनियरा आदि दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया आवागमन बंद हो जाने से कम दूरी तयं कर चोपन गांव व चोपन रेलवे स्टेशन समेत बाजार आवागमन करने वाले राहगीरों यात्रियों को वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग से दो गुना अधिक दूरी तयं कर जाना पड़ रहा है।बाईक सवार व पैदल चलने वाले कास्तकारों किसानों को भी भारी आर-पार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया की बीती रात से ही नदी का जलस्तर बढ़ने लगा सुबह देखा गया तो नदी किनारे किसानों का खेत व गांव में आवागमन करने वाल मार्ग पानी से डूब गया चोपन गांव के तमाम किसान प्रतिदिन सब्जी बेचने इसी रास्ते से डाला बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में जाते हैं, रास्ते में पानी भर जाने के कारण लोग सब्जी बेचने नहीं जा पाए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया कि उक्त रास्ते को ऊंचा बनाकर पुलिया का निर्माण कराया जाए ताकि हर वर्ष बरसात के समय आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।



