सोनभद्र

कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज मे जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओ ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेडियो स्टेशन ओबरा की उद्घोषिका सुरसरी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पे दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता मे शास्त्रीय नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कालेज की निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही लोक गायन समूह एवं नाटक में इसी कालेज की गुड़िया मोदनवाल, मुस्कान, आंचल, इच्छा और आयत की टीम विजेता रही। इसके अलावा चित्रकला में अनामिका, मूर्तिकला (त्रि आयामी) में रिया मिश्रा तथा शास्त्रीय संगीत वादन में गुड़िया मोदनवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। शास्त्रीय गायन मे राजकीय हाईस्कूल मऊकला की प्रतिमा ने बाजी मारी। वहीं पारंपरिक लोक नृत्य समूह में हाईस्कूल मऊकला की दिव्या, करीना, बबिता एवं गंगाजली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अर्चना ने किया। इस दौरान चंदा यादव, वंदना सिंह, रेखा, प्रतिमा, भावना, प्रीति, प्राची समेत विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 1 सितंबर को बंद पुलिया बहने से छत्तीसगढ़ जाने वाला मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान प्रणय प्रसून की नेक पहल गुम हुई सोने की चेन तलाश कर महिला को सकुशल सुपुर्द किया दुद्धी नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को सौपा ज्ञापन कला उत्सव मे छात्राओ ने लहराया परचम राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए सहायक अध्यापिका मीरा सिंह चयनित जर्जर बिजली तार व पोल बदलने और विस्तारित क्षेत्रों में विद्युतीकरण की मांग तालाब में डूबने से युवक की मौत गांव में पसरा मातम वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले मुआवजे की मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन
Download App