सोनभद्र
तालाब में डूबने से युवक की मौत गांव में पसरा मातम

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज क्षेत्र के ग्राम बिच्छी मे तालाब मे डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बिच्छी निवासी केशव प्रसाद (पुत्र दयाराम सिंह) सोमवार की सुबह करीब 10 बजे शौच के लिए गांव स्थित ममुआ तालाब के पास गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पानी के समीप उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।



