सोनभद्र

अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात

अनपरा/सोनभद्र अनपरा में बारावफात (मुहम्मद साहब के जन्मदिन) का पर्व शांति व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाया गया। मुहम्मद साहब के पैदाइश के मुबारक मौके पर अनपरा पहाड़ी मस्जिद, नूरिया मुहल्ल्ला के अलावा जगह जगह गाजे बाजे के साथ अंजुमन हुसैनी कमेटी, इत्तेहादुल मुस्लेमीन ,ख्वाजा गरीब नवाज वेलफेयर सोसायटी, कादिरी कमेटी जुलूस ए मुहम्मदी निकाल कर जश्न मनाया गया। इस दौरान आम जन के लिये लंगर का इन्तजाम किया गया। जुलूस के दौरान सड़कों पर जमकर आतिशबाजी हुई तो डीजे के धुनों पर लोग झूमते हुए नजर आये।

नारे तकबीर अल्लाह हु अकबर,पत्ता पत्ता फूल फूल या रसूल या रसूल की गूंज से पूरा जुलुस गूंज उठा। ये जुलुस नूरिया मुहल्ला से होते हुए रेनुसागर,ककरी कालोनी, झूलनट्राली, औड़ी मोड़,काशीमोड़,अनपरा कालोनी होते हुए वापस नूरिया मुहल्ला गया। वहीँ रेनुसागर कालोनी, कोलगेट, झूलनट्राली,औड़ी मोड़, काशिमोड़,अनपरा कालोनी, नूरिया मुहल्ला सहित अनपरा थाना में शिरनी का इंतज़ाम किया गया था। मुहम्मद जुलूस मे गुंबद ए खजरा लोगों के आकर्षक का केंद्र रहा।

इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खुद अनपरा एसएचओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव सहित रेनुसागर चौकी इंचार्ज जय शंकर राय सुरक्षा की दृष्टि जुलुस के साथ मय फोर्स नजर आये।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App