सोनभद्र

धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार

— शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बुधवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत जश्ने ईद मिलाद उल नबी का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व को मनाने के लिए खास तौर पर विशेष महत्व है। इसी दिन पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। उसी के यादगार में इस पर्व को मुस्लिम समुदाय के लोग बडी ही धूमधाम के साथ मनाते हैं।
क्षेत्र के बीजपुर, राजों,खम्हरीया, सहित अन्य कस्बों में बड़े ही शांति एवं सौहार्द के साथ ईद मिलादुल नबी का पर्व मनाया गया। जुलूस में युवाओं बच्चों का उत्साह वर्धन दिखाई दिया। जगह जगह स्टाल लगाकर मिठाई खिलाई गई। गलशने रजा कमेटी के प्रबंधक नेसार खान ने सभी को मानवता के रहबर, हज़रत मोहम्मद मुस्तफा के यौम-ए-विलादत यानी जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी की पुरख़ुलूस मुबारकबाद दिया और बताया कि यह मुक़द्दस दिन सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए अल्लाह तआला का वो अज़ीम तोहफा है जिसने दुनिया से अंधेरों को मिटाकर अमन, इंसाफ़ और मोहब्बत का सवेरा किया।
इसी के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने भी जुलूसों पर विशेष निगरानी रखी ताकि कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी तरह का विवधान उत्पन्न न कर सके। जुलूस नूरिया मोहल्ला से होते हुए श्री राम चौक व थाना रोड के साथ मोटर गैरेज और स्वागत गेट से जामा मस्जिद शांति नगर में समापन हुआ। इस दौरान हाजी खलील सदर, सदर नाइस मास्टर, गयासुद्दीन,
नसीम अख्तर कोषाध्यक्ष ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिश्राम सागर गुप्ता,
सोहराब अहमद ,अब्दुल हामिद अंसारी,बेताब खान,मसूक खान
अफजल खान आदि के साथ साथ भारी संख्या में मुस्लिम भाई जुलूस में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे...
Download App