वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर छः में 23 लाख रुपए की लागत से मानक के अनुरूप नहीं बन रही सीसी रोड की शिकायत पर मंगलवार दोपहर बाद मौके पर पहुंचकर उप जिलाधिकारी न्यायिक दुद्धी मुहम्मद जफर ने निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
कुरदहंवा नाला से काबूली के घर तक 23 लाख रुपए की लागत से बन रही सीसी रोड में अनियमितता की शिकायत वार्ड नंबर दस की सभासद बिंदु सिंह व उनके प्रतिनिधि राजेश पटेल द्वारा अपर जिलाधिकारी से फोन के माध्यम से की गई थी।जिसे गंभीरता से लेकर एडीएम द्वारा उप जिलाधिकारी को मौके पर भेजकर जांच पड़ताल कराया गया मौके पर ठेकेदार अनुपस्थित पाए गए।इस संबंध में उप जिलाधिकारी न्यायिक दुद्धी मुहम्मद जफर ने बताया कि एडीएम के निर्देश पर मौके पर पहुंचकर कार्य को देखा मौके पर हो रहे निर्माण कार्य को रोककर जेई की देख-रेख में कार्य शुरू कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।इस दौरान सभासद विशाल कुमार, सभासद प्रतिनिधि राजेश पटेल, कन्हैया, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।



