भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन
— खैरी स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर पर हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद और देवी जागरण पर झूमे भक्त

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) डोडहर ग्राम पंचायत के खैरी टोला में पहाड़ी पर प्राकृतिक वादियों से घिरा झंडेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार से चल रहे 24 घण्टे का अखंड हरिकीर्तन मंगलवार को हवन पूजन और आरती के साथ संपन्न हो गया।
श्रावण के अंतिम सोमवार को सैकडो की संख्या में श्रद्धालुओं ने झंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक करके परिवार ,देश समाज के कल्याण की कामना किया। वही अपने अंतरात्मा से मन की मुराद की मन्नते मांगी। मंगलवार को अखंड हरिकीर्तन के समापन्न के तत्पश्चात दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समूचे क्षेत्र से पहुंचें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
झंडेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक मनोज कुमार वैश्य पुत्र मंशाराम वैश्य ने बताया कि बाबा भोले नाथ की कृपा से इस ऊंचे पहाड़ पर उनकी भव्य मंदिर का निर्माण हुआ। जो मेरे बस की बात नहीं थी। लेकिन उनकी कृपा से सब संभव हो सका।पवित्र श्रावण मास में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ यहां दर्शन पूजन के लिए उमड़ती है। जो बाबा भोलेनाथ के कृपा के बिना संभव नहीं है। प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के अंतिम सोमवार से 24 घण्टे का अखंड हरिकीर्तन ततपश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होता आ रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मंशा राम वैश्य,गौरी शंकर वैश्य, रामकेत वैश्य, रामकृपाल, राजू वैश्य, विनोद,सुरेश कुमार, दीनेश सहित भारी संख्या में ग्रामीण सेवा भाव लगे रहे।



