सोनभद्र

इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) इनरव्हील क्लब दुद्धी द्वारा स्तनपान की जागरूकता के मद्देनजर मंगलवार को नोवा हॉस्पिटल में धात्रीमाताओं को बताया की नवजात को एक घंटे में ही मां का दूध पीलाएं। इन्हरव्हिल क्लब द्वारा नोवा हॉस्पिटल में स्तनपान कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन कर महिलाओं को जागरूक किया। छह माह तक सिर्फ बच्चे को मां का दूध ही दें। छह माह बाद ही उसे तरल पदार्थ जैसे दाल का पानी, पीसा हुआ केला, उबली सब्जी एवं अन्य पदार्थ खिलाएं। समय समय पर बच्चों को लगने वाले टीके जरूर लगाएं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य को लेकर आयरन और कैल्शियम की गोलियां खाने सम्बंधित जानकारी दिया। क्लब की सदस्यों ने नोवा हॉस्पिटल में एक स्तनपान के अतिरिक्त कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस कक्ष में महिलाएं अपने बच्चे को स्तनपान करा सकते हैं। इस अवसर पर इन्हरव्हिल क्लब की अध्यक्ष लीना जायसवाल सचिव माधवी जायसवाल आईएसओ वंदना जायसवाल कोषाध्यक्ष विनीता मसीह एडिटर स्वाति झा राखी जायसवाल मनोरमा जायसवाल सहित चिकित्सक डॉ मिथिलेश जायसवाल अस्पताल की सभी नर्स महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App