डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वांक्षित एवं वारंटियों के चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में बुधवार को धारा 80(2)85 बी एन एस 3/4डी पी एक्ट के फरार आरोपी की तलाश में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक कमला कांत पाण्डेय,प्रधान आरक्षी भानु प्रताप यादव, आरक्षी के के गुप्ता क्षेत्र भ्रमणशील थे इसी बीच जरिए मुखबिर सूचना मिली कि जिस अभियुक्त की तलाश की जा रही है वह सिरसोती मंदिर के समीप खड़ा है।सूचना पर तत्काल मौके पर जाया गया तो पुलिस की गाड़ी देख संदिग्ध दबे पांव भागने लगा संदेह होने पर उसे तत्परता से धर दबोचा गया।थाने लाकर पूछ ताछ किया गया तो उसने अपना नाम सोनू कुमार पुत्र स्व रामलाल निवासी सिरसोती बताया जो उपरोक्त मुकदमे में वांक्षित है।जिसे शिव मंदिर के समीप से बुधवार की सुबह 5:45 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के पश्चात न्यायालय के लिए चालान के दिया गया।



