सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन

शक्तिनगर/सोनभद्र साहित्यिक, सामाजिक संस्था सोन संगम द्वारा पवित्र श्रावण मास मे सांस्कृतिक श्रृंखला के अंतर्गत कजरी उत्सव का आयोजन एनटीपीसी आवासीय परिसर में राजनाथ दुबे, वरिष्ठ प्रबंधक, एनसीएल दुधीचुआ की अध्यक्षता, मृत्युंजय सिंह, उप प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय, शक्तिनगर एवं डॉ प्रदीप यादव, प्रभारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, शक्ति नगर के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रमाकांत पांडेय एवं विजय शंकर उपाध्याय द्वारा गायी गयी स्तुति दुर्गा कब देबू दर्शनवा, अब त चढ़ल सवनवा से हुई। इसके उपरांत हमके मेंहदी मंगा दा मोतीझील से, मिर्जापुर के कइला गुलजार हो, कचौड़ी गली सून कइला बलमू, रिमझिम बरसेला हो सवनवा, झूला पड़ल कदंब की डाली आदि परंपरागत कजरियां ढोलक, झाल, करताल जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुत की गयीं, जिनका श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया। उक्त अवसर पर माहिर मिर्जापुरी, चंद्रशेखर जोशी, मुकेश सिंह, सीताराम, समिधा, आरना, गौतमी, उर्वि, करुणा सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ मानिक चंद पांडेय ने किया।




