सोनभद्र

केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी।

सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) कचहरी तिराहे पर आज भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा के नेतृत्व में युवाओं के भविष्य, शिक्षा, रोजगार और छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के सवाल के मद्देनजर पेपर लीक, व दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज-पैलेट गन इस्तेमाल से लेकर व बिहार में AK-47 के फायरिंग आदेश तक—हर दमन पर अब जवाबदेही तय होगी सोनभद्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 20 जुलाई को छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की कार्रवाई और पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाते हुए पूरे मामले में जवाबदेही और निष्पक्ष जांच के साथ साथ अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन आगे और उग्र आंदोलन की चेतावनी//

जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि आज देश का युवा और नौजवान खुद को भाजपा सरकार से लगातार ठगा हुआ महसूस कर रहा है। रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं की आवाज सुनने के बजाय यदि उनके सवालों के जवाब लाठी, गोली और बल प्रयोग से दिए जा रहे, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुनना और संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक चौबे ने कहा कि जिस देश की युवा शक्ति अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछती है, उसके सवालों का जवाब लाठी और गोली से नहीं दिया जा सकता। सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी और उनके अधिकारों का सम्मान करना होगा।

युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस धीरज पाण्डेय ने कहा कि लगातार बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में बढ़ता असंतोष सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है देश का नौजवान अपने भविष्य को लेकर जवाब मांग रहा है और सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए अन्यथा देश का युवा अब चुप नही बैठेगा सरकार को जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करनी होगी,

जिला महासचिव युवा कांग्रेस रोहिल मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार को अपने अहंकार से बाहर निकलकर छात्रों और युवाओं की समस्याओं को समझना चाहिए लोकतंत्र में असहमति को दबाना किसी भी रूप में उचित नहीं है

शहर अध्यक्ष अनुपम द्विवेदी ने कहा कि आज देश का नौजवान अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहा है। युवा कांग्रेस छात्रों और नौजवानों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

शहर कांग्रेस महासचिव प्रांजल श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए और उनके सवालों का जवाब देना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और संबंधित प्रशासन से छात्रों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग की।

धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्रों और युवाओं से जुड़े सवालों का समाधान लोकतांत्रिक संवाद के माध्यम से होना चाहिए, बल प्रयोग के माध्यम से नहीं युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के अधिकार, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और जवाबदेही के मुद्दे पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा अमित शाह को पैलेट गन का जवाब देना होगा भागने से काम नही चलेगा नही तो आने वाले चुनाव में युवा अपने मताधिकार के माध्यम से अपने सवालों और मुद्दों पर अपना जनादेश अवश्य देगा//

इस मौके पर युवा कांग्रेस शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद साद अंसारी, शहर महासचिव कनिष्क भार्गव, पूर्व कांग्रेस नेता सत्येंद्र दुबे तथा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सूर्य प्रकाश, रोहित पाण्डेय, एडवोकेट रवि शंकर उपाध्याय, मोहित कुशवाहा, पुनीत कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हो कर आवाज़ बुलंद किए//

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
Download App