सोनभद्र

अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे सम्पन्न

अनपरा/सोनभद्र अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे सम्पन्न।

भारतीय जनता पार्टी अनपरा मण्डल में मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, आगामी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री नंदलाल गुप्ता जी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ओमकार केशरी जी उपस्थित रहे।
बैठक में मण्डल प्रवासी श्री प्रशांत श्रीवास्तव जी, मण्डल प्रभारी श्रीमती सुषमा गौड़ जी, जिला उपाध्यक्ष श्री सरजू बैसवार जी,जिला कार्यसमिति सदस्य सुमित केशरी एवं जिला संयोजक श्रम प्रकोष्ठ श्री अनिल प्रधान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य,प्रमोद शुक्ला बाबा,कृष्णा सिंह, संजय त्रिपाठी,सत्य प्रकाश सिंह,मण्डल महामंत्री कृष्णा चौरसिया, रवि कंग,शिवप्रकाश बैसवार,धरेमेन्द्र गुप्ता,विकाश जैसवाल,आकाश पांडे,कुंदन सिंह एवम सभी मण्डल पदाधिकारीगण,मण्डल कार्यसमिति,शक्तिकेन्द्र प्रभारी उपस्थित रहे!
बैठक के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक का कुशल एवं प्रभावी संचालन मण्डल महामंत्री श्री अरिसुदन उर्फ प्रथम श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भारी बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय आज बंद अनपरा गेस्ट हाउस मे मण्डल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक प्रमोद शुक्ला की अध्यक्षता मे ... 33 लाख के शराब के साथ आरोपी को पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार भारी बारिश और जलभराव के चलते 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 3 सितंबर को बंद नगवा ब्लाक मुख्यालय से बिछिया गोसा का संपर्क मार्ग टूटा सफाई कर्मियों के स्थानांतरण में खेल, खलियारी में डस्टबिन से उठ रही दुर्गंध से संक्रामक रोगों का खतरा मारकुंडी घाटी के झरने में पिकनिक का मातम, पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत सत्येंद्र राय की बड़ी सफलता चोरी हुये बोलेरो को 36 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार दो टोलों के 50 घरों में आज तक नहीं पहुंची बिजली, 250 से अधिक ग्रामीण अंधेरे में
Download App